Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजमीनी विवाद में हुई हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जमीनी विवाद में हुई हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अयोध्या। जमीनी विवाद में थाना तारून क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार को हुई हत्या में अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशान देही पर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाठी बरामद हुई है।

तारुन थाना के केसरुआ बुजुर्ग निवासी  रामशंकर निषाद की बीते मंगलवार को लहूलुहान शरीर खेत में मिला था। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में धारा 302 का मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त की धर पकड़ में पुलिस लगी थी। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राधेश्याम निषाद उर्फ करिया पुत्र रामअजोर निषाद केशरुवा चौराहे के पास बैंक के सामने से गिरफ्तार किया। उसकी निशान दही पर घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद की गई है। आरोपी पर इससे पूर्व भी मारपीट के दो मुकदमे दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments