Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यास्वास्थ्य मेले में सात हजार लोगों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य परामर्श

स्वास्थ्य मेले में सात हजार लोगों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य परामर्श

अयोध्या। जनपद के 14 सीएचसी 28 पीएचसी पर आयुष्मान भवः मेला तथा 6 अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल अयोध्या में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एन यादव ने आयुष्मान भवः मेला का पर्येक्षण किया। साथ ही वहां उपस्थित अधीक्षक, चिकित्सकों तथा पैरामेडिकल स्टाफ को अपने कार्य प्रति सजग रहने को कहा।

     सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 2700 लाभार्थियों ने , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 3756 व 6 अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 489 लाभार्थियो ने स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया। वर्तमान समय में लोग संचारी रोगों से ज्यादा परेशान है अतः उनको अपने क्षेत्र में साफ सफाई रखनी चाहिए। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को जल भराव वाले क्षेत्र में मिट्टी से उनको पाट देना चाहिए। इससे क्षेत्र में मलेरिया, डेंगू ,चिकनगुनिया, आदि होने का खतरा कम हो जाता है। साथ ही वर्तमान समय में लोगों की जीवन शैली में लगातार गिरावट होने के कारण व लोगों द्वारा धूम्रपान, पान मसाला आदि अत्यधिक सेवन करने से कम्युनिकेबल डिजीज जैसे कि हाइपरटेंशन, शुगर , मोटापा  कैंसर  हार्ट टैक आदि  बीमारियों ग्रसित हो रहे है। इससे सम्बन्धित लाभार्थियो की जांचे की गई व दवा भी दी गई। गर्भवती महिलाओं की एएनसी की जांच भी की गई। गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों को उच्च मेडिकल सेंटर के लिए रेफर किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments