Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरघर में रखा पका कटहल खाने से एक ही परिवार के सात...

घर में रखा पका कटहल खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। कन्नूपुर गांव में घर में रखा पका कटहल खाने से एक ही परिवार के सात लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर है।
जानकारी के अनुसार कन्नूपुर निवासी विजय बहादुर के घर में सोमवार को पहले से आधा कटा हुआ पका कटहल रखा था। परिवार के सदस्यों ने इसे खा लिया। कुछ समय बाद परिवार के लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई। परिजनों ने पहले इसे सामान्य समझते हुए गांव के एक निजी चिकित्सक से इलाज कराया, लेकिन देखते ही देखते सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद मंगलवार को सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर में भर्ती कराया गया।
बीमार होने वालों में लीलावती (75), सुनीता (65), विजान सिंह (20), प्राची सिंह (21), छवि सिंह (18), अर्पिता (20) और मीरा सिंह (50) शामिल हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर के चिकित्साधिकारी डॉ. भास्कर ने बताया कि प्रथम दृष्टया सभी फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं। सभी का इलाज जारी है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments