Saturday, July 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडोर टू डोर सेवायें उपलब्ध कराने हेतु सेवामित्र पोर्टल का किया गया...

डोर टू डोर सेवायें उपलब्ध कराने हेतु सेवामित्र पोर्टल का किया गया है विकास

अयोध्या। सहायक निदेशक श्री पद्म वीर कृष्ण, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अयोध्या ने अवगत कराया कि सेवायोजन विभाग के द्वारा डोर टू डोर सेवायें उपलब्ध कराने हेतु सेवामित्र पोर्टल विकसित किया गया है। वर्तमान में जनपद अयोध्या में भी विभिन्न सेवाएं यथा आर.ओ.रिपेयर, ए.सी. रिपेयर, कम्प्यूटर, प्रिन्टर रिपेयर, इलेक्ट्रीशियन एवं प्लम्बरिंग इत्यादि प्रदान करने वाले सेवाप्रदाता सेवामित्र पोर्टल पर आनबोर्ड हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार की सेवाएं से सम्बधिन्त सेवा प्रदाता भी सेवामित्र पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। समस्त सरकारी विभाग के कार्यालयाध्यक्ष एवं जनपदवासी इस एप का उपयोग कर सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उपरोक्त सेवाओं हेतु सेवामित्र पोर्टल की बेवसाइड पर या गूगल प्लेस्टोर से एप को डाउनलोड कर अथवा सेवामित्र काल सेन्टर टोल फ्री नम्बर 155330 पर बुकिग कर सकते हैं। उन्होने कहा कि आम नागरिक सेवामित्र पोर्टल से सर्विस बुकिंग कर विभिन्न सुविधाओं का घर बैठे लाभ ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments