Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मजदूर के घर लाखों की चोरी से सनसनी, पड़ोसी युवक पर दर्ज...

मजदूर के घर लाखों की चोरी से सनसनी, पड़ोसी युवक पर दर्ज हुआ मुकदमा

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के गुवापाकड़ गांव में मजदूर के घर लाखों रुपये के जेवरात चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने पड़ोस के युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

गांव निवासी रामचंद्र पुत्र रामआधार ने जलालपुर कोतवाली में दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि बीते 19 मई की रात चोर घर में घुस गया और कीमती जेवरात चोरी कर फरार हो गया। परिवार के लोग जब तक जागते, तब तक चोर मौके से भाग चुका था। शिकायतकर्ता ने घर के बगल में रहने वाले दीपक गौड़ पुत्र सुरेश पर चोरी करने का आरोप लगाया है।

पीड़ित के अनुसार चोरी हुए सामान में पांच सोने की अंगूठियां, एक सोने की चेन, एक सोने का हार, दो मांगटीका, एक नाक की नथिया, एक सोने का झुमका, आधा चांदी का करधन, एक छांगल, तीन चांदी की पायल तथा सोने के सुई-डोरा शामिल हैं। घटना की जानकारी सुबह पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

वहीं ग्रामीणों के अनुसार रामचंद्र और दीपक गौड़ के बीच पहले से नाली को लेकर विवाद चल रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि इसी रंजिश के चलते चोरी का आरोप लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि शिकायतकर्ता पहले पल्लेदारी का कार्य करता था और वर्तमान में करीब डेढ़ बीघा खेती करता है। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version