Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से सनसनी

राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से सनसनी

0
ayodhya samachar

बसखारी अंबेडकर नगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के किनारे संदिग्धावस्था में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना  बसखारी थाना क्षेत्र के  डोडो ऐदिलपुर ग्राम सभा के निकट की बताई जा रही है। जहां सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के किनारे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी। वहीं सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और उसकी  शिनाख्त के प्रयास में जुट गई। थोड़ी देर में ही मृतक युवक की पहचान भीम निषाद (35)पुत्र  स्व सीताराम निवासी निषाद बस्ती दरगाह रसूलपुर के रूप में हुई। जो 2 दिन से घर से गायब था। मृतक भीम निषाद स्वीपर का काम करता था और नशे का भी आदी बताया जाता है। फिलहाल युवक की मौत कैसे हुई ,यह रहस्य का विषय बना हुआ है। वहीं शव को कब्जे में लेते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version