Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात शव मिलने से सनसनी 

अज्ञात शव मिलने से सनसनी 

आलापुर अंबेडकरनगर। राजेसुलतानपुर थाना अंतर्गत तेंदुआईकला में अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शव पूरी तरह से सड़ चुकी है। शव में कीड़े लग चुके थे। शव से निकलती दुर्गन्ध से वहां खड़ा होना दुभर हो गया था। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है। मौके पर सीओ राम बहादुर सिंह भी पहुंचकर लोगों से शव के विषय में जानकारी ली, लेकिन जानकारी नहीं हो सकी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि शव कि जब तक शिनाख्त नहीं हो जाती तब तक कुछ कहना मुश्किल है। शव की हालत इतनी ज्यादा खराब है कि दुर्घटना हुई है की हत्या हुई इस पर कहना कुछ संभव नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments