Tuesday, April 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा का भरोसा किसके उपर, राजनैतिक गलियारों में चर्चा तेज

भाजपा का भरोसा किसके उपर, राजनैतिक गलियारों में चर्चा तेज


@ राकेश सिंह


अयोध्या। समाजवादी पार्टी द्वारा डा आशीष पाण्डेय दीपू को महापौर हेतु प्रत्याशी घोषित करने के बाद भाजपा की ओर लोग देख रहे है। अयोध्या भाजपा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण सीट मानी जा रही है। ऐसें भाजपा अपना भरोसा किस पर जताती है। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल काफी तेज है।
भाजपा पार्टी के महापौर को लेकर ऋषिकेश उपाध्याय, सर्वेश कुमार वर्मा, धर्मेंद्र सिंह टिल्लू, गिरीश पति त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, अभय सिंह, शक्ति सिंह, डॉ ममता पांडे का नाम सामने आ रहा है। टिकट का निर्धारण पार्टी मुख्यालय द्वारा किया जायेगा। परन्तु इसको लेकर राजनैतिक गलियारों में चर्चा हो रही है। लोगो कहना है कि भाजपा पार्टी भी अगर ब्राह्मण चेहरा उतारेगी तो सबसे पहले तिवारी मंदिर के महंत गिरीश पति त्रिपाठी का नाम सामने आ रहा है। वहीं अगर क्षत्रिय चेहरा के रूप में उतारती है तो सबसे पहले शक्ति सिंह का नाम सामने आ सकता है। अयोध्या क्षेत्र में अपनी एक विशेष पहचान के साथ-साथ गिरीश पति त्रिपाठी सिद्ध पीठ तिवारी मंदिर के महंत और समाज सेवक भी है। जो समय अनुसार गरीबों असहाय लोगों की मदद करते रहते हैं। अयोध्या क्षेत्र के स्थानीय लोगों से लेकर बाहरी लोगों तक के नजर में श्री त्रिपाठी की साफ छवि बनी हुई है। हजारों की संख्या में भक्तों तिवारी मंदिर में आशीर्वाद लेने के लिए आते रहते हैं। वहीं सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय विचार केंद्र के संयोजक शक्ति सिंह भी समाज सेवक के साथ साथ एक साफ छवि और अच्छे नेता के रूप में समाज में अपनी पहचान बनाए हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments