Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिशोर का शव मिलने से सनसनी, चेहरे व आंख पर लगी चोट...

किशोर का शव मिलने से सनसनी, चेहरे व आंख पर लगी चोट के कारण जताई जा रही है हत्या की शंका


बसखारी अंबेडकर नगर। बसखारी थाना क्षेत्र में स्थित नहर के किनारे एक खेत में एक किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फ़ैल गई। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को बसखारी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 233 से 100 मीटर की दूरी पर फसफस दास की कुटी से  वाजिद पुर की तरफ  जाने वाली नहर के किनारे खेत में एक किशोर का शव मिलने की खबर सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी।मृतक किशोर के चेहरे पर लगे चोट के निशान को देखते हुए उसकी हत्या किए जाने की शंका जताई जा रही है।शव के पास खून लगी ईंट भी मिली है। शंका जताई जा रही कि हत्यारे के द्वारा मृतक किशोर के चेहरे को ईंट से कुचल कर उसकी हत्या की गई है ।फिलहाल सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव  को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। बता दे  कि अभी 4 मार्च को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बोरी में पाया गया था। जिसकी भी पहचान अभी तक नहीं हो गयी। इस संदर्भ में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव की पहचान के लिए उसे पोस्टमार्टम हाउस भेजा दिया गया। साथ ही शव की पहचान के प्रयास किए भी शुरू का मामले की जांच की जा रही है। वहीं मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे, क्षेत्राधिकारी सदर सुरेश कुमार मिश्राने भी पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण कर  घटना का शीघ्र अनावरण करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments