Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनशा मुक्ति अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन, मादक पदार्थों की रोकथाम...

नशा मुक्ति अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन, मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर दिए गए सख्त निर्देश

अंबेडकरनगर। जिले में नशे की प्रवृत्ति पर लगाम लगाने और युवाओं को इस बुराई से बचाने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नशा मुक्ति अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री हरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से की।

गोष्ठी में नार्कोटिक्स कोऑर्डिनेशन के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने कहा कि मुनाफे के लालच में युवा वर्ग न केवल नशे का सेवन शुरू कर देता है, बल्कि कई बार इसकी आपूर्ति और तस्करी में भी शामिल हो जाता है, जो उनके भविष्य को अंधकार में धकेल देता है।  उन्होंने कहा कि जनपद में एक विशेष टीम गठित कर नशे की रोकथाम के लिए सुनियोजित कार्य योजना बनाई जाएगी। इस अभियान के तहत मादक पदार्थों की आपूर्ति, वितरण और सेवन में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। गोष्ठी में नार्को समन्वय तंत्र से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि नशा नियंत्रण को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।

इस अवसर पर प्रभारी डी सी आर बी, नार्कोटिक्स विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।mजिला प्रशासन का यह प्रयास जनपद में युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने और स्वस्थ समाज निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments