Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्कूल से लौट रहे प्रधानाध्यापक की सड़क हादसे में मौत, गांव में...

स्कूल से लौट रहे प्रधानाध्यापक की सड़क हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम


◆ बावली चौक पर अनियंत्रित पिकअप ने मारी टक्कर, मौके पर मचा हड़कंप


आलापुर अंबेडकर नगर। थाना क्षेत्र आलापुर के जुनेदपुर गांव निवासी और चंदनपुर स्थित राजकीय हाईस्कूल में तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापक आद्या प्रसाद (पुत्र रामदरश) की शुक्रवार को सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। स्कूल से घर लौटते समय बावली चौक के समीप एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल आद्या प्रसाद को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जहागीरगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, गांव में मातम पसर गया।

मृतक शिक्षक की समाज में खासी प्रतिष्ठा थी। उनके निधन की खबर से क्षेत्र के शिक्षा जगत से जुड़े लोगों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।

वहीं, मामले की जानकारी देते हुए जहागीरगंज थाना अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार पिकअप वाहन की तलाश जारी है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments