Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासामाजिक परिवर्तन में मीडिया की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

सामाजिक परिवर्तन में मीडिया की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में सोमवार को सामाजिक परिवर्तन में मीडिया की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की बतौर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय न्यूज चैनल की पत्रकार एवं विभाग की पुरातन छात्रा फलक नाज रही। उन्होंने पत्रकारिता के विद्यार्थियों को बताया कि समाज की वजह से आप अपने फैसले न बदले बल्कि आप अपने फैसलों से समाज को बदलें। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मीडिया की भूमिका बढ़ गई हैं। इस क्षेत्र में महिलांए बढ़चढ कर आ रही है। अपनी रिपोर्टिग की बदौलत समाज को एक नई दिशा प्रदान कर रही है।

     कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एमसीजे समन्वयक डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि फलक शुरू से ही बहुत ही जुझारू और मेहनती छात्रा रही है। कार्यक्रम में समन्वयक व विभाग के शिक्षक डॉ. राज नारायण पांडेय और डॉ अनिल विश्वा द्वारा फलक नाज को अंग वस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सुगन्धा त्रिपाठी, आदित्य शुक्ला, अश्वनी पाण्डेय, दिवाकर चैरसिया, कामिनी चैरसिया, अनुश्री यादव, कल्यानी त्रिपाठी, गौरव त्रिपाठी, सृष्टि त्रिपाठी, विवेक वर्मा, शिवांग चतुर्वेदी, आदर्श चैधरी, करन दूबे, निहारिका सिंह, सृष्टि कौशल, अदिति साम्भवी, सोनिया, सौरभ मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments