बसखारी अंबेडकर नगर। प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित होने वाले सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए रविवार को पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई। बसखारी स्थित ट्रस्ट के कार्यालय पर हुए पहले चरण के रजिस्ट्रेशन में कुल आठ वैवाहिक जोड़ों ने हिस्सा लिया, जिनमें सात हिंदू और एक मुस्लिम जोड़ा शामिल रहा।
ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. शरद यादव ने बताया कि अगली पंजीकरण तिथि 14 सितंबर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि विगत कई वर्षों से ट्रस्ट द्वारा तीन नवंबर को सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें निर्धन परिवारों की बेटियों की शादी रजवाड़ों की भांति शाही अंदाज में कराई जाती रही है। इस वर्ष भी 21 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य तय किया गया है।
रविवार को हुई बैठक में प्रमुख रूप से डॉ. शरद यादव, अमित कुमार, महासचिव मोहम्मद कलाम, कोषाध्यक्ष जावेद राइन, सचिव मोहम्मद इरफान, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद अहमद, पवन कुमार, सूरज सोनी, पवन जयसवाल, कुणाल सोनी, मोहम्मद अहमद अंसारी, गप्पू चौधरी, सूरज मद्धेशिया सहित कई लोग मौजूद रहे।