Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंकल्प यात्रा जन-जन के नवजागरण का बनी है संदेश - खब्बू तिवारी

संकल्प यात्रा जन-जन के नवजागरण का बनी है संदेश – खब्बू तिवारी


अयोध्या। विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत शुक्रवार को विधानसभा गोसाईगंज के ग्राम रामपुर मया में कैम्प लगाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लाभार्थियों से संवाद किया गया। पूर्व विधायक ने अन्नप्राशन संस्कार, गोदभराई, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि प्रमाण पत्र, नैनो यूरिया किट वितरण सहित विभिन्न योजनाओं के स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किया। राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण एवं कृतज्ञता के भाव से आदर्श नागरिक के दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प दिलाया गया।

पूर्व विधायक ने कहा कि भारत प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियाँ अर्जित कर रहा है। हमारे प्रमुख स्तंभ ’युवा, महिला, किसान और गरीब’ को सशक्तिकरण और स्वावलंबन प्रदान करने को समर्पित यह संकल्प यात्रा जन-जन के नवजागरण का संदेश बनी है।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष घनश्याम पांडे, सियाराम वर्मा, अमर बहादुर सिंह गुड्डू, श्याम जी दुबे, ऋतु पाठक, विनोद पांडेय, ध्रुव गुप्ता, नवीन सिंह, शत्रुघ्न मोदनवाल, अखंड प्रताप सिंह डिंपल, केपी सिंह, जयप्रकाश तिवारी, कैप्टन सिंह, राजीव सिंह बंटी, मनोज सिंह, वीरेंद्र तिवारी, प्रधान सुभाष शुक्ला, चंद्रभूषण सिंह, राम सागर गुप्ता, कृष्ण देव मिश्रा, संदीप तिवारी, संतोष सिंह, ऋषि पांडे, राजू तिवारी, राज मंगल सिंह, बबलू सिंह, सुजीत मिश्रा, राम प्रकाश तिवारी , भाजपा कार्यकर्ता व जिला व ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments