Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर संजय तिवारी बनाए गए उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश महासचिव

संजय तिवारी बनाए गए उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश महासचिव

0

अंबेडकर नगर। कांग्रेस ने पार्टी के सदस्य संजय तिवारी को बड़ी जिम्मेदारी देते प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी और उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया चेयरमैन पंखुड़ी पाठक ने उन्हें उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया का महासचिव नियुक्त किया है। पीसीसी सदस्य संजय तिवारी अब तक जिला कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे थे उनके साथ साथ बृजेश सिंह यादव को उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि पीसीसी सदस्य संजय तिवारी को उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया का महासचिव और बृजेश सिंह यादव को सचिव बनाये जाने पर उप्र कांग्रेस के पूर्व महासचिव शिव शंकर पाण्डेय,  जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा जितेंद्र, पूर्व जिलाध्यक्ष सै मेराजुद्दीन किछौछवी,उप्र कांग्रेस सचिव अमित जायसवाल, उप्र कांग्रेस सचिव मो अनीश खान,पीसीसी सदस्य डा नंदलाल चौधरी,जिला महासचिव आलोक पाठक  ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखीलाल वर्मा,जिला उपाध्यक्ष रवीश शुक्ला,  राम जनम दूबे, पीसीसी सदस्य गुलाम रसूल छोटू,भारतीय युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रेहान जैदी,उप्र युवा कांग्रेस सचिव दीपक शर्मा ,उप्र अल्पसंख्यक कांग्रेस सचिव जियाउद्दीन अंसारी,  जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष इमरान गांधी ,जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल वर्मा ,किसान कांग्रेस अध्यक्ष वशिष्ठ पांडेय, ज्ञानेन्द्र पाठक, शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष राज बहादुर मिश्रा और वरिष्ठ नेता विजय प्रकाश कुशवाहा ने प्रदेश महासचिव संजय तिवारी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उप्र कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया चेयरमैन पंखुड़ी पाठक और पूर्वांचल प्रांत कांग्रेस अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी का आभार जताया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version