◆ सफाई कर्मचारियों का आरोप – पूरे महीने काम करने बाद मिलता है 26 दिन का वेतन
◆ नगर आयुक्त से वार्ता के बाद सोमवार तक हड़ताल स्थगित
अयोध्या। शुक्रवार को नगर निगम परिसर में सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर धरना दिया। वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर धरने में नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। सफाई कर्मचारियों के अध्यक्ष विनय बाघमार के अनुसार नगर आयुक्त से फोन पर वार्ता हुई वे इस समय दिल्ली में है। सोमवार को वापस आने पर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया है। उन्होनें कहा कि यदि सोमवार को वार्ता में निराकरण नही होता तो सफाई कर्मचारी मंगलवार से आर-पार की लडाई करेंगे।
