◆ स्वास्थ्य, स्वच्छता और वैभवशाली अयोध्या के निर्माण की दिशा में राम राज्य अयोध्या फाउंडेशन की पहल
अयोध्या। राम राज्य अयोध्या फाउंडेशन द्वारा ‘नारी नवोदय अभियान’ के तहत महिलाओं की स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वच्छता को केंद्र में रखते हुए महानगर के विद्यालयों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनें लगवाने की पहल की जा रही है। शनिवार को गुरु नानक स्कूल और राजा राम मोहन राय पीजी कॉलेज में मशीनों की स्थापना के साथ इस अभियान ने गति पकड़ ली है।



