Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकिसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी, ब्लॉक मुख्यालयों पर लाइव सुना...

किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी, ब्लॉक मुख्यालयों पर लाइव सुना गया पीएम का उद्बोधन


कृषकों की आय आत्मबल बढ़ाने वाली ऐतिहासिक योजना: विधायक वेद प्रकाश गुप्ता


अयोध्या। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के किसानों को जारी की गई। इस अवसर पर अयोध्या जनपद के सभी ब्लॉक मुख्यालयों और कृषि विकास केंद्रों पर प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन देखा-सुना गया।

पूरा बाजार ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह साबित कर दिया है कि किसान राष्ट्र निर्माण का आधार है। किसान सम्मान निधि योजना ने किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान की है और अब किसान आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदार बन रहा है। ये सिर्फ योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत को बदलने वाला आंदोलन है। यह कृषकों की आय आत्मबल बढ़ाने वाली ऐतिहासिक योजना है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा, यह योजना देश के ग्रामीण अर्थतंत्र को नई मजबूती दे रही है। सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का यह प्रयास सराहनीय है, जो किसान हितैषी और विकासोन्मुख है।

ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह ने कहा कि पहली बार देश में ऐसी सरकार है, जो किसानों की मेहनत का सीधा सम्मान कर रही है। यह योजना गांवों की अर्थव्यवस्था को नया जीवन दे रही है।

कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता, किसान प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments