Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या 4 मई को अयोध्या में होगा समरसता महाकुंभ, तैयारियां तेज

4 मई को अयोध्या में होगा समरसता महाकुंभ, तैयारियां तेज

0

अयोध्या। विश्व हिंदू परिषद द्वारा 4 मई को क्षत्रिय बोर्डिंग, लालबाग में समरसता महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन का उद्देश्य समाज में समरसता, एकता और सांस्कृतिक जागरण को सुदृढ़ करना है।

सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि समरसता महाकुंभ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में बांधने का व्यापक अभियान है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में संगठित होने की आवश्यकता है।

महानगर अध्यक्ष अभय ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता में निहित होती है। इस महाकुंभ के माध्यम से सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया गया है। वहीं, महानगर संगठन मंत्री अभिषेक ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना को सशक्त बनाने पर जोर दिया।

विभाग मंत्री धीरेश्वर ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संगठन मंत्री मिलिंद परांडे होंगे। साथ ही राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कलाकार बाबा श्याम नारायण मौर्य की भी विशेष उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के प्रचार वाहन को ध्वज दिखाकर रवाना किया गया है, जो शहर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को आमंत्रित कर रहा है। इसके साथ ही घर-घर अक्षत भेजकर नागरिकों को आमंत्रण दिया जा रहा है।

आयोजन को सफल बनाने के लिए गायत्री परिवार, आर्य समाज एवं अभिनव भारत न्यास सहित कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं सहयोग कर रही हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) बी.के. सिंह, महानगर मंत्री अखिलेश वर्मा, सह मंत्री अभिनव सिंह राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, कार्यकर्ताओं और युवाओं के शामिल होने की संभावना है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version