Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर जागरूकता अभियान, कलाकारों ने किया प्रचार-प्रसार

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर जागरूकता अभियान, कलाकारों ने किया प्रचार-प्रसार

0

जैतपुर, अम्बेडकरनगर। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल नारी सशक्तिकरण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गुरुवार को बन्दीपुर ब्लॉक परिसर के बाहर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लखनऊ से आई कलाकारों की टीम ने नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में भारतीय नाटक अकादमी से जुड़े कलाकार मुन्ना लाल, जितेंद्र, मनोहर और शीला शामिल रहे। कलाकारों ने बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के महत्व पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी गई।
कलाकारों ने बताया कि यह जागरूकता अभियान सरकारी योजनाओं के तहत चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
टीम ने बताया कि यह कार्यक्रम ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भी आयोजित किया जाएगा। इसके तहत मुंडेहरा, चैनपुर, अंबरपुर, नेवादा कलां और मठिया गांवों में जागरूकता कार्यक्रम कर लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और नारी सशक्तिकरण के संदेश से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version