Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचार जून को दोबारा खेलनी है भगवा होली - सांसद लल्लू सिंह

चार जून को दोबारा खेलनी है भगवा होली – सांसद लल्लू सिंह


◆ स्वाती व लक्ष्मी के संयोजन में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह


अयोध्या। पूरा बाजार क्षेत्र में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में जमकर फूलों की होली खेली गई। महानगर मंत्री स्वाती सिंह व पूरा मंडल महामंत्री लक्ष्मी सिंह के संयोजन में एचआर पैलेस रामपुर हलवारा में आयोजित समारोह में सांस्कृतिक आयोजनों के मध्य फूलों से जमकर होली खेली गई। होली खेलें रघुबीरा अवध में, आज बिरज में होली रे रसिया, होली खेंले राम चारों भैया जैसे लोक गीतों पर लोक कलाकार प्रकृति यादव की प्रस्तुतियों पर महिलाएं जमकर थिरकीं। इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को गुझिया खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि होली का यह पारंपरिक उत्सव हमें आपसी सम्बन्धों का महत्व और प्यार के मूल्य को समझाता है। होली का पर्व अन्त्योदय की परिकल्पना को साकार करता है। अंत्योदय की परिकल्पना को साकार करते हुए सरकार ने योजनाओं का लाभ सभी को बिना भेदभाव दिया है। सरकार ने महिलाओं के उत्थान व उनकी सामाजिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए नई संसद में पहला कानून नारी शक्ति वंदन अधिनियम बनाया। इस साल 4 जून को नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाकर दोबारा भगवा होली खेलना है। इसके लिए सभी मातृशक्तियां व्यापक जनसम्पर्क में जुट जाएं।

महानगर अध्यक्ष आशा गौड़ ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। इसलिए सभी महिलाओं का दायित्व है कि पिछली बार से अधिक अंतर से चुनाव में विजय प्राप्त हो। अशोका द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं को केन्द्र में रखकर सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं दी है। सरकार के कार्यकाल में महिलाओं का उत्थान हुआ है।

इस दौरान बसंती सिंह, शकुंतला गौतम, सीता सिंह, नीलम जायसवाल, रेनूका पाण्डेय, नीलम चौरसिया, मंजू निषाद, सपना सिंह, ज्योति सिंह, मंजू शर्मा, प्रियंका मिश्रा, साधना वर्मा, साधना सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments