Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या रूदौली में बनेगा रूद्रावली उपवन, पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने किया पौधरोपण

रूदौली में बनेगा रूद्रावली उपवन, पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने किया पौधरोपण

0
19

अयोध्या। पूर्व सांसद लल्लू सिंह की संस्था श्री अयोध्या न्यास द्वारा विधानसभा क्षेत्र रूदौली में रूद्रावली उपवन का निर्माण कराया जाएगा। यह वाटिका ग्राम सभा बारी मड़हा नदी के किनारे रूदौलीअमानीगंज संपर्क मार्ग पर विकसित की जा रही है। मंगलवार को इसके शुभारंभ अवसर पर पीपल, नीम, पाकड़ और बरगद सहित 200 पौधों का रोपण किया गया। सभी पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए गए हैं तथा स्थानीय लोगों को एक-एक पौधे की संरक्षण जिम्मेदारी सौंपी गई है।



इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद लल्लू सिंह का स्थानीय लोगों ने माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के आधार हैं। इनसे केवल पर्यावरण संतुलित रहता है, बल्कि यह मानव जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। रूद्रावली उपवन आने वाले समय में हरियाली और शांति का प्रतीक बनेगी।

उन्होंने कहा कि श्री अयोध्या न्यास का उद्देश्य केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं, बल्कि प्रकृति और संस्कृति दोनों की रक्षा करना है। लल्लू सिंह ने लोगों से अपील की कि हर व्यक्ति एक पौधे का संरक्षक बनकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान दें।

मौके पर विधायक चंद्रभानु पासवान,  जिला महामंत्री अशोक कसौधन, जिला उपाध्यक्ष शिवगोविद पांडेय, लालजीत सिंह प्रधान, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा किशोरी लाल भारती, जिला महामंत्री महिला मोर्चा सुमन पासवान, महेश प्रधान, अन्नू सिंह, विष्णु प्रधान, राम केवल लोधी, रामसनेही लोधी, शीतल पाठक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने रूद्रावली वाटिका को एक हरित प्रेरणा केंद्र के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here