Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जुलाई माह में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर जारी

जुलाई माह में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर जारी

0
ayodhya samachar

अयोध्या। जनसमस्याओं के समय से व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं अन्य सुविधाओ को सुगमता पूर्वक उपलब्ध कराये जाने हेतु माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को जिले के प्रत्येक तहसील में प्रातः 10 बजे से 02 बजे तक आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर जारी करते हुए जिलाधिकारी  नितीश कुमार ने बताया कि तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में कोई भी पीड़ित व्यक्ति अपनी समस्याएं लेकर आ सकता है जिसकी सुनवाई मौके पर सुनी जायेगी और उसके निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियो को मौके पर भेजकर त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि 01 जुलाई 2023 को तहसील सदर में जिलाधिकारी, मुख्य विकास विकास अधिकारी तहसील रूदौली, मुख्य राजस्व अधिकारी तहसील सोहावल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तहसील बीकापुर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन तहसील मिल्कीपुर की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा। इसी तरह 15 जुलाई 2023 को तहसील सोहावल में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तहसील सदर, मुख्य राजस्व अधिकारी तहसील बीकापुर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तहसील मिल्कीपुर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन तहसील रूदौली की अध्यक्षता में होगा। 05 अगस्त 2023 को तहसील बीकापुर में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तहसील सोहावल, मुख्य राजस्व अधिकारी तहसील मिल्कीपुर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तहसील रूदौली, अपर जिलाधिकारी प्रशासन तहसील सदर की अध्यक्षता में होगा। 19 अगस्त 2023 को तहसील मिल्कीपुर में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तहसील बीकापुर, मुख्य राजस्व अधिकारी रूदौली, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तहसील सदर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन तहसील सोहावल की अध्यक्षता में होगा। 02 सितम्बर 2023 को तहसील रूदौली में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तहसील मिल्कीपुर, तहसील सदर में मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील सोहावल में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, तहसील बीकापुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में होगा। इसी तरह 16 सितम्बर 2023 को तहसील सदर में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तहसील रूदौली, तहसील सोहावल में मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील बीकापुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, तहसील मिल्कीपुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा, जिसमें जनसामान्य की समस्याओं का समाधान किया जायेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version