Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादिसंबर तक पूरा हो जाएगा हलकारा के पुरवा में बन रहा आरओबी,...

दिसंबर तक पूरा हो जाएगा हलकारा के पुरवा में बन रहा आरओबी, 62 प्रतिशत कार्य पूर्ण


◆ 188 करोड़ रुपए की लागत से चौदह कोसी मार्ग पर बन रहा है रेलवे ओवरब्रिज


◆ लोक निर्माण विभाग ने राज्य सेतु निगम को दिया है आरओबी के निर्माण का जिम्मा


अयोध्या । दिसंबर 2025 तक अयोध्या को एक और रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की सौगात मिलने जा रही है। चौदह कोसी मार्ग पर हलकारा के पुरवा में 188 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस आरओबी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। परियोजना के अंतर्गत अब तक 62 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। इस कार्य को पूरा करने का जिम्मा लोक निर्माण विभाग ने राज्य सेतु निगम को सौंपा है। यह आरओबी क्रासिंग संख्या 108 एसी पर दो लेन में बनाया जा रहा है, जो शहर की यातायात व्यवस्था को और सुगम बनाएगा। इस परियोजना पर अप्रैल 2025 तक 100 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च हो चुका है।

आरओबी का निर्माण कार्य 31 दिसंबर 2023 को शुरू हुआ था और तब से यह प्रोजेक्ट निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में आरसीसी वॉल का निर्माण कार्य जोरों पर है और अन्य तकनीकी कार्य भी गतिमान हैं। इस आरओबी के बनने से चौदह कोसी मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के कारण लगने वाला जाम खत्म होगा, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।


फतेहगंज व दर्शननगर में दौड़ रहे वाहन


अयोध्या में दो आरओबी पहले ही अनौपचारिक रूप से शुरू हो चुके हैं। दर्शननगर और फतेहगंज में बने आरओबी पर वाहन सरपट दौड़ रहे हैं, जिससे इन क्षेत्रों में यातायात की समस्या काफी हद तक कम हुई है। हालांकि अभी इनका उद्घाटन होना बाकी है। दर्शननगर आरओबी ने जहां स्थानीय व्यापारियों और निवासियों को आवागमन में सहूलियत दी है, वहीं फतेहगंज आरओबी ने शहर के बाहरी क्षेत्रों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन परियोजनाओं ने न केवल जाम की समस्या को कम किया, बल्कि शहर की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया है।


निर्माण में गुणवत्ता का रखा जा रहा है विशेष ध्यान: रोहित


सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक रोहित अग्रवाल ने बताया कि परियोजना को तय समय पर पूरा करने के लिए सभी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि यह आरओबी लंबे समय तक टिकाऊ रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments