Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबाइक को टक्कर मार कर एक किमी तक घसीटती रही रोडवेज़ बस

बाइक को टक्कर मार कर एक किमी तक घसीटती रही रोडवेज़ बस


◆ घटना में पिता-पुत्र घायल, लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर


◆ बस चालक को पुलिस ने लिया हिरासत में


सोहावल-अयोध्या। मंगलवार की सुबह अयोध्या से लखनऊ जा रही बस ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक बस में फंस गई जिसे लगभग एक किमी तक बस ड्राइवर घसीटता चला गया। बाइक से लगातार धुंआ निकलता रहा पर बस नही रूकी। बस की सवारियों व स्थानीय लोगों के रोकने पर लोहिया पुल पर बस को चालक ने रोका।



मंगलवार की सुबह रौनाही थाना क्षेत्र के बरसेडी निवासी राम धीरज अपने पुत्र रवि के साथ रूदौली सब्जी मंडी जा रहे थे। इसी बीच अयोध्या डिपो की बस की चपेट मे आने से घटना स्थल पर गिर गए व गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी अरविंद पटेल घायलां को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया ही रहे थे। र्दुघटना के बाद घायल की बाइक बस में फस गई। जिसे वह एक किमी दूर लोहिया पुल तक घसीटता चला गया। बस की सवारियों व स्थानीय लोगों के रोकने पर लोहिया पुल पर बस को चालक ने रोका।

सत्ती चौरा चौकी प्रभारी अरविंद पटेल ने बताया कि बस चालक सुरेश सिंह निवासी थाना छावनी को हिरासत मे लिया गया है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कालेज भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments