आलापुर अम्बेडकर नगर। विधान सभा क्षेत्र आलापुर अन्तर्गत बहोरिकपुर बाजार से देवलर बाजार को जोड़ने वाली 2 किलोमीटर सड़क मे इतने गड्ढे है कि जर्जर अवस्था में इस सड़क पर चलना दूभर है। मालूम हो बहोरिकपुर से देवलर को जोड़ने वाली सड़क की दूरी लगभग 2 किमी है इस सड़क से लोग अंतिम संस्कार के लिए कम्हरिया घाट भी बड़ी संख्या में लोग आते जाते हैं।वर्तमान समय में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं जिससे लोगों को आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आये दिन लोग सड़क पर गिरकर घायल होते रहे हैं स्कूली छात्रों को स्कूल जाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को अस्पताल आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क पर कहां गड्ढे है और कहां सड़क है लोगों को सोचना पड़ता है और समय के साथ-साथ ईंधन भी ज्यादा खर्च होता है। आम लोगों को अनेकों प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन यादव, ग्रामीण हरिश्याम वर्मा,राम अचल वर्मा, श्यामलाल प्रजापति,सुरेश प्रजापति , राजेश यादव आदि ने सड़क बनवाने की मांग की है कि जर्जर हो चुकी सड़कों को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाय जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो।
इस विषय में लोक निर्माण विभाग के स्थानीय इंजीनियर संत कुमार यादव से बात करने पर उन्होंने बताया कि इस सड़क का निर्माण जिला पंचायत अंबेडकर नगर के द्वारा करवाया गया था इस सड़क का पुनः मरम्मत जिला पंचायत के द्वारा यह करवाया जा सकता है। यह सड़क लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत नहीं आता है।