Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागन्ना भुगतान करवाने की मांग को लेकर मंत्री से मिला रालोद का...

गन्ना भुगतान करवाने की मांग को लेकर मंत्री से मिला रालोद का प्रतिनिधिमंडल


अयोध्या। के एम शुगर मिल मसौधा पर गन्ना किसानों का लगभग एक माह का गन्ना मूल्य बकाया होने की शिकायत शीघ्र बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करवाने की मांग को लेकर रालोद का प्रतिनिधिमंडल सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय पर गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्रालय के राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार से मिला।

गन्ना मंत्री ने शीघ्र कार्रवाई करते हुए जिला गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी  से दूरभाष पर बात कर तुरंत बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने को कहा। गन्ना राज मंत्री अयोध्या लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने आए हैं।

प्रतिनिधि मंडल मे क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल के अलावा जिला महासचिव संगठन प्रवक्ता राम शंकर वर्मा, देवी शरण वर्मा, डॉक्टर सर्वेश पटेल, लक्ष्मण वर्मा, सुरजीत वर्मा, अजीत वर्मा, राम जियावान वर्मा,मातादीन रावत,बबलू यादव, महेश पांडे मुख्य रूप से मौजूद रहे।

राष्ट्रीय लोकदल अवध जोन के अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल के नेतृत्व रालोद का एक प्रतिनिधिमंडल गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्रालय के राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार से  सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय पर मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments