Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबढ़ता पारा बना बच्चों की सेहत का दुश्मन

बढ़ता पारा बना बच्चों की सेहत का दुश्मन


जिला अस्पताल में दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा


अयोध्या। तापमान में हो रहे लगातार उतार-चढ़ाव ने बच्चों की सेहत पर बुरा असर डाला है। जिला अस्पताल में आने वाले करीब 40 प्रतिशत बच्चों को दस्त व डायरिया की शिकायत है, जबकि 20 प्रतिशत बच्चे तेज बुखार से पीड़ित हैं। स्थिति यह है कि अस्पताल का बच्चा वार्ड अधिकतर समय भरा रहता है।

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल वर्मा के मुताबिक, दस्त और डायरिया से पीड़ित बच्चों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि अभिभावकों को चाहिए कि इस मौसम में छोटे बच्चों को संतुलित आहार दें और ओआरएस का घोल व जिंक का सिरप घर में अवश्य रखें।

डॉ. वर्मा ने कहा कि यदि बच्चे को बार-बार उल्टी या दस्त हो रहे हैं, तो देर न करें और उसे तुरंत अस्पताल लाएं। इलाज में देर बच्चों की सेहत को और बिगाड़ सकती है।

गर्मी के कारण दोपहर के समय अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या घट जाती है, लेकिन सुबह के समय मरीजों की भीड़ उमड़ती है। चिकित्सकों ने परामर्श दिया है कि बच्चों को हल्का व सुपाच्य भोजन दें, बाहर का खानपान बिल्कुल न कराएं और समय-समय पर पानी पीने की आदत डालें।

उन्होंने यह भी बताया कि तेज बुखार भी बच्चों को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है, जो आसानी से नहीं उतर रहा। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments