Thursday, August 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासीएमओ ने किया सीएचसी रुदौली व सोहावल का निरीक्षण

सीएमओ ने किया सीएचसी रुदौली व सोहावल का निरीक्षण

अयोध्या, संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुशील कुमार बनियान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रूदौली एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल का निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रूदौली में उन्होंने आकस्मिक सेवा, लेबर रूम, ऑपरेशन कक्ष, पोस्ट ऑफ कक्ष, नर्स ड्यूटी रूम, जेएसवाई वार्ड, जनरल वार्ड, हीट वेव से बचाव कोल्ड रूम एवं औषधीय स्टोर रूम को देखा।
इसके साथ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के संपूर्ण परिसर को गहनता से देखा। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूदौली में जेएसवाई वार्ड में भर्ती लाभार्थी से एक दिन में तीन समय क्या आहार मिलता है, उसकी जानकारी लाभार्थी से लिया। इसके पश्चात् सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोहावल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में डिप्टी सीएमओ डा. राजेश चौधरी, डीपीएम राम प्रकाश पटेल, डीसीपीएम अमित कुमार , डिस्ट्रिक्ट एआरओ प्रवीण त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments