Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर25 हजार का इनामिया पुलिस मुठभेड़ में घायल

25 हजार का इनामिया पुलिस मुठभेड़ में घायल

जलालपुर अंबेडकर नगर। सम्मनपुर पुलिस ने 25 हजार के इनामिया गैंगस्टर आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। मुठभेड़ के दौरान घायल होने से आरोपी को इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को सम्मनपुर पुलिस को  मुखबिर से सूचना मिली कि जाफर गंज रेलवे  क्रॉसिंग के पास खंडवा मोड़ पर वांछित अभियुक्त आ रहा है,जिसका पुलिस इंतजार कर रही  थी तभी रेलवे क्रॉसिंग की तरफ से एक बाइक  आते हुए दिखाई दिया पुलिस टीम द्वारा बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो आरोपी ने पुलिस टीम को देखकर दूसरी तरफ तेज गति से मुड़कर भागने लगा । इसी दौरान बाइक सवार आरोपी बाइक लेकर फिसल कर गिर गया जिसे छोड़कर भागने लगा पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए रुकने के लिए कहा गया तो पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा, पुलिस टीम द्वारा आरोपी को नियंत्रित करते हुए आत्म रक्षार्थ फायरिंग की गई जिससे अपराधी के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल भेजा गया । आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद इसरार पुत्र दरगाही निवासी लोरपुर ताजन कोतवाली अकबरपुर बताया। आरोपी यूपी गैंगस्टर अधिनियम में वांछित है तथा इसके ऊपर 25 हज़ार का इनाम रखा हुआ था।आरोपी के पास से अवैध तमंचा,खोखा,कारतूस व बाइक बरामद हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments