Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची का पुनरीक्षण जारी

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची का पुनरीक्षण जारी

0
ayodhya samachar

अंबेडकर नगर। गोरखपुर–फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया जारी है। पात्र मतदाता आगामी छः नवम्बर तक फॉर्म–19 में आवेदन कर सकते हैं। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि यह पुनरीक्षण बीते एक नवम्बर की अर्हता तिथि के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

आवेदन सभी उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कार्यदिवसों में जमा किए जा सकते हैं। डीएम ने राजनीतिक दलों और शिक्षक संघों से भी इस अभियान में सहयोग की अपील की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version