Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न


प्रत्येक बूथ तक पहुँचकर सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में जोडने पर हुई चर्चा


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की समीक्षा बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय सहादतगंज में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अभियान प्रवासी महेश मिश्र ओम ने की। उन्होंने अभियान की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि एसआईआर अभियान के तहत नए मतदाता सूचीकरण कार्य में तेजी लाते हुए प्रत्येक बूथ पर घर-घर संपर्क किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। बैठक में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय, मनोज वर्मा, मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह व अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अभियान प्रवासी महेश मिश्र ओम ने कहा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से हम नए मतदाताओं को जोड़ रहे हैं तथा पुरानी सूची में संशोधन का कार्य भी निरंतर जारी है। हमारा लक्ष्य है कि हर बूथ स्तर पर पात्र युवा, महिलाएँ, वरिष्ठ नागरिक और लाभार्थी योजना से जुड़े परिवार मतदाता सूची में शामिल हों। हर कार्यकर्ता को यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी नागरिक मतदान अधिकार से वंचित न रहे।”

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा एसआईआर अभियान सिर्फ एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं बल्कि संगठन की मजबूती का आधार है। हमें हर व्यक्ति, हर परिवार और हर घर तक पहुंचना है। हर बूथ पर सही और अपडेटेड मतदाता सूची भविष्य की दिशा तय करेगी। सभी मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ इस अभियान को गति दें। 22 नवंबर से 4 दिसम्बर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments