Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सेवानिवृत्त शिक्षक सभाराज तिवारी का निधन, क्षेत्र में शोक

सेवानिवृत्त शिक्षक सभाराज तिवारी का निधन, क्षेत्र में शोक

0

जैतपुर अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र के भुजंगी गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सभाराज तिवारी (82) का सोमवार भोर में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें चिकित्सक के पास ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने घर पर अंतिम सांस ली। उनके पुत्र अखिलेश तिवारी ने बताया कि वे काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज वाराणसी में चल रहा था। स्व. तिवारी आजमगढ़ स्थित अहिरौला जनता इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में तीन पुत्र व एक पुत्री हैं। परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक सुभाष राय, समाजवादी पार्टी के नेता राहुल मिश्रा, कोटेदार संघ के अध्यक्ष लप्पू मिश्रा, जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी, केसरी नंदन त्रिपाठी व मुन्ना शुक्ला समेत अनेक लोग शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version