Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकार की चपेट में आने से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

कार की चपेट में आने से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत


बसखारी अंबेडकर नगर। चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार सेवानिवृत एक शिक्षक की  दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची संम्मनपुर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना बुधवार दोपहर उस समय की बताई जा रही है।जब लालता प्रसाद (66) पुत्र दयाराम निवासी आदी पुर थाना संम्मनपुर पलई रामनगर में स्थित विद्यालय में पढ़ने वाले अपने पोते को घर लिवा जाने के लिए के लिए बाइक से आ रहे थे। जैसे ही वह बसखारी अकबरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पहुंचे ही थे कि इसी बीच अकबरपुर की तरफ से आ रही टाटा नेक्सान कार की चपेट मे आकर गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें आनन फानन में एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।बताया जाता है कि इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही ललता प्रसाद की मौत हो गई। वही थोड़ी दूर पर वाहन को सड़क पर ही खड़ी कर कार चालक फरार हो गया।सूचना पर पहुंची संम्मनपुर पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक सम्मनपुर राजेश यादव ने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त दोनों वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments