बसखारी अम्बेडकर नगर। शुक्रवार को सेवानिवृत खंड शिक्षा अधिकारी बसखारी का बीआरसी के शिक्षकों एवं कर्मचारियो ने बीआर सी बसखारी के प्रांगण में विदाई सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दिया। विदाई समारोह में शिक्षकों ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यशैली को प्रेरणादायक बताया। खंड शिक्षा अधिकारी बसखारी कृष्ण कुमार सिंह लगभग तीन वर्ष से यहां पर तैनात थे। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सहजता के साथ सरकार की मंशा को संपादित किया। उन्होंने शासन के द्वारा दिए गए शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के हर निर्देश को चुनौती के रूप में स्वीकार कर अपने शिक्षक कर्मियों के साथ तय समय सीमा के पहले कार्यों को संपादित किया। विदाई सम्मान समारोह के दौरान सेवानिवृत्ति खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त एक सरकारी प्रक्रिया है। जिसका सामना सभी कर्मचारियों को करना है। कर्मचारी अपने पद से महान नहीं होता बल्कि सहजता व सूझबूझ के साथ किया गया कार्य ही उसको महान बनाता है। जो लोगों के दिलों में हमेशा उनकी उपस्थिति दर्ज करवाता है। उन्होंने अधीनस्थ कर्मचारियों को विभागीय अधिकारियों के आदेश को दृढ़ संकल्पित होकर कार्य संपादित करने का आवाहन किया। सभी कर्मचारियों व शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह, गीता, रामायण देकर विदा किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह, सीडीपीओ डॉ नीरज पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी जहांगीरगंज संतोष पाण्डेय, अकबरपुर हिमांशु मिश्र, भियांव विवेक द्विवेदी, आनंद कुमार सिंह,सत्यमणि दूबे, आनन्द ओझा, अरुण कुमार, भोला पांडेय,सनोज कुमार, अमित कुमार सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं,व कर्मचारी मौजूद रहे।