Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याऋषि सिंह के इंडियन आयडल बनने मोहल्ले वालों ने पटाखें फोड़कर जताई...

ऋषि सिंह के इंडियन आयडल बनने मोहल्ले वालों ने पटाखें फोड़कर जताई खुशियां

अयोध्या। ऋषि सिंह ने इंडियन आइडल सीजन 13 में जीत हासिल कर अयोध्या सहित पूरे प्रदेश को गौरवांवित कर दिया। विजेता के रूप में उन्हें 25 लाख रुपये और एक ट्रॉफी दी गई है। ऋषि की जीत से रामनगरी अयोध्या में उत्साह का माहौल है। ऋषि ने फाइनल मुकाबले से 11 दिन पहले अयोध्या में हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए थे। उनकी जीत पर समर्थकों ने जश्न मनाया है। अयोध्या शहर के खवासपुरा स्थित ऋषि सिंह के आवास के पास पड़ोसियों ने पटाखे फोड़े और खुशियां मनाई गई। वही अयोध्या की शान ऋषि सिंह जैसे नारे लगे। मोहल्ले वालों ने बताया कि बचपन से ही मंदिरों और गुरुद्वारों में गीत गाता था। गायकी से बहुत लगाव था औऱ आज राम नगरी अयोध्या का नाम रोशन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments