Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानिषाद जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे राज्यमंत्री रामकेश निषाद

निषाद जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे राज्यमंत्री रामकेश निषाद

अयोध्या। आगामी 5 अप्रैल को महाराजा निषाद राज की जयंती व सामूहिक विवाह की तैयारियों की अंतिम रूपरेखा को लेकर निषाद जयंती समारोह समिति के पदाधिकारियों ने बैठक किया। समिति के अध्यक्ष श्याम लाल निषाद ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से निषाद समाज के लोग भव्य रूप ने महाराजा निषाद राज की जयंती के समारोह मनाया जा रहा है। इस बार ग्यारहवीं वर्षगांठ मनाया जाएगा। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के राज्य मंत्री रामकेश निषाद शामिल होंगे। समिति ने 11 गरीब कन्याओं के विवाह की भी व्यवस्था बनाई है। निषाद समाज के लोगो के द्वारा अपने आराध्य भगवान निषाद राज की जयंती पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो रेतिया से निकलकर नियावां चौराहा, गुदड़ी बाज़ार, रिकाबगंज होकर डाकघर स्थित निषाद भवन पर सभा का रूप ले लेगी। इस बार निषाद जयंती के उपलक्ष्य पर सभी कार्यक्रम पूर्व की तरह ही होंगे। कार्यक्रम में निषाद राजवीर एकलव्य और भोलेनाथ की अलौकिक झाकियां भी साथ मे होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments