Home गणतंत्र दिवस केसीएल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

केसीएल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

0

अयोध्या। केसीएल पब्लिक स्कूल परिसर में 26 जनवरी का राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधन छोटे लाल यादव एवं शिप्रा भटनागर द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके उपरांत राष्ट्रगान गाया गया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविता पाठ एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया। बच्चों ने अपने कार्यक्रमों के माध्यम से देश की एकता, अखंडता तथा संविधान के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधन ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा देश की प्रगति, एकता और अखंडता के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया गया।

गणतंत्र दिवस समारोह में शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अभिभावकों के साथ सांसद अवधेश प्रसाद, हाजी फिरोज खान गब्बर, अमृत राजपाल, इंद्रपाल यादव, अनूप सिंह, पंकज यादव, सरोज यादव, दीपक यादव, एजाज अहमद, नीरज यादव, रामसागर, राजकुमारी यशोमति, घनश्याम यादव, गंगा यादव, महंत भगत दास, पूजा वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version