Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या परंपरागत तरीके मनाया गया गणतंत्र दिवस

परंपरागत तरीके मनाया गया गणतंत्र दिवस

0

अयोध्या। मण्डल में 75वाँ गणतंत्र दिवस परंपरागत एवं हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने अपने कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा ध्वज की सलामी ली। मण्डलायुक्त ने बताया कि हमारा संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था इसे संविधान के निर्माण में राष्ट्रीय नेताओं के साथ-साथ भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका थी। संविधान लागू होने के पूर्व शासन व्यवस्था ब्रिटेन के राजा के अधीन थी। संविधान लागू होने से हमारा अपना शासन तंत्र स्थापित हुआ। जिसमें शासन करने के सभी पहलुओं का उल्लेख है तथा संविधान में कार्यपालिका न्यायपालिका आदि के अधिकार एवं कर्तव्य अलग-अलग उल्लेखित किए गए हैं। आम नागरिकों के लिए मूल अधिकार और मूल कर्तव्य भी दिए गए हैं प्रत्येक वर्ष हम लोग 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं इसका मुख्य उद्देश्य अपने दायित्वों का संविधान के अनुसार समझ कर पालन करें तथा देश को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएं ।
इस अवसर पर आयुक्त प्रशासन अजय कांत सैनी, संयुक्त विकास आयुक्त अरविंदचंद्र जैन, उपनिदेशक सूचना डॉक्टर मुरलीधर सिंह, वरिष्ठ सहायक, विशेष कार्याधिकारी अविनाश पांडे मौजूद रहे।

जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान को आत्मार्पित करने हेतु संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलाई तथा कलेक्ट्रेट परिसर व शहीद उद्यान स्थित में स्थित  वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों की मूर्तियों पर मल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न विकास परियोजनाएं यथा-राम पथ, धर्म पथ, जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन आदि को रिकॉर्ड समय में पूर्ण करने हेतु समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह सभी के सामूहिक प्रयास से ही संभव हो पाया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version