Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर नियमित योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के सुधार में लाभप्रद -ओमकार गुप्ता

नियमित योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के सुधार में लाभप्रद -ओमकार गुप्ता

0

बसखारी अंबेडकर नगर। क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आम नागरिकों से लेकर जनप्रतिनिधियों एवं सरकारी संस्थाओं तक ने सक्रिय भागीदारी निभाई। क्षेत्र में सामूहिक योगाभ्यास, जागरूकता शिविर जैसे योग को बढ़ावा देने वाले कई भव्य आयोजन किए गए। विकासखंड मुख्यालय बसखारी के प्रांगण में आयोजित योग शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष ओंमकार गुप्ता मौजूद है। योग के महत्व को बताते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ओंमकार गुप्ता ने कहा कि नियमित योग तनाव एवं चिंता को कम करने के साथ  संपूर्ण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने में लाभप्रद है। योग शिविर में खंड विकास अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता रूप प्रसाद उपाध्याय, भाजपा मंडल अध्यक्ष सदाबृज राजभर सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे। जिन्होंने योग के माध्यम से स्वच्छ वातावरण एवं निरोगी काया का संदेश दिया। थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एक शिविर का आयोजन किया गया।भाजपा कैंप कार्यालय किछौछा पर भी नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के नेतृत्व में नगर पंचायत के कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने योग शिविर में भाग लिया। क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी विश्व योग दिवस के अवसर पर लोगों ने योग करते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर कर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version