Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए एनटीपीसी टांडा में 23-24 फरवरी को पंजीकरण...

निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए एनटीपीसी टांडा में 23-24 फरवरी को पंजीकरण शिविर

0

अम्बेडकरनगर। एनटीपीसी लिमिटेड टांडा द्वारा नैगमिक सामाजिक दायित्व के तहत गरिमा महिला मंडल के सहयोग से जरूरतमंद मरीजों के लिए निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आगामी 23 व 24 फरवरी को आरोग्यम चिकित्सालय, टांडा स्थित परिसर में लगाया जाएगा।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मरीजों की जांच कर ऑपरेशन के लिए पात्र मरीजों का चयन करेगी। चयनित मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन 25 से 27 फरवरी के बीच महामाया मेडिकल कॉलेज में कराया जाएगा। इस पहल के तहत जांच, ऑपरेशन और आवश्यक चिकित्सीय परामर्श की पूरी व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।
एनटीपीसी टांडा प्रबंधन ने आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर पंजीकरण शिविर में पहुंचकर अपनी जांच कराएं और इस स्वास्थ्य सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह देखा जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version