Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर शादी का झांसा देकर चार साल तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर चार साल तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

0

जलालपुर अंबेडकरनगर। चार साल तक शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जैतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि लगभग चार वर्ष पूर्व उसका फ्रिज खराब हो गया था, जिस पर उसने कस्टमर केयर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई थी। उसी दौरान फ्रिज मिस्त्री तबरेज निवासी शहजादपुर, थाना कोतवाली से संपर्क हुआ, जिसने बातचीत शुरू की और फिर घर आना-जाना शुरू कर दिया। इसी बीच आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को बाइक से किछौछा दरगाह ले जाकर किराए के कमरे में बिना सहमति के दुष्कर्म किया और उसे गांव के पास छोड़ दिया।

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद भी तबरेज शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाता रहा। जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी मुकर गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। इसी दौरान वह सऊदी अरब चला गया और वहीं से महिला को बहलाता रहा।

लगभग दो महीने बाद जब तबरेज वापस लौटा, तो 25 दिन पूर्व फिर पीड़िता के घर पहुंचा और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे माहुल बाजार दवा लेने के बहाने ले गया और लौटते समय शादी की बात करने पर गाली-गलौज कर धमकी देते हुए रास्ते में छोड़कर भाग गया। इसके बाद उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया।

पीड़िता की शिकायत पर जैतपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी तबरेज को 18 जुलाई को बांदीपुर से गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म, मारपीट और धमकी समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version