Monday, March 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशादी का झांसा देकर 12 साल तक करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर 12 साल तक करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार


जलालपुर अंबेडकर नगर। शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ 12 वर्षों तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां शनिवार को पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि चौबे का पुरा गांव निवासी मनदीप कुमार पुत्र राम किशुन ने शादी का झांसा देकर बीते 12 वर्षों से उसके साथ संबंध बनाए। जब भी उसने विवाह की बात की, आरोपी टालमटोल करता रहा। अंततः जब आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया, तो महिला ने न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। रविवार को पुलिस ने मनदीप कुमार को चौबे का पुरा गांव के बाहर एक टावर के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कोतवाल संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक गुलाम रसूल, मुख्य आरक्षी राशिद खान तथा आरक्षी धनंजय यादव शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच प्रक्रिया जारी है और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments