Friday, April 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदुष्कर्म का आरोपी,पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल

दुष्कर्म का आरोपी,पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल


◆ महिला का गला दबा कर किया था दुष्कर्म


अम्बेडकर नगर। महिला का गला दबाकर किए गए दुष्कर्म के मामले में , आरोपी की बीती रात पुलिस से मुठभेड़ हुई‌‌, जिसमें गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। गौरतलब है कि बीते 19 अगस्त को दुष्कर्म पीड़िता ने कोतवाली अकबरपुर में लिखित शिकायत दी और बताया कि वह देर शाम अपने गाय को खोजने के लिए निकली थी तभी वहां अंधेरे का फायदा उठाकर एक अज्ञात व्यक्ति ने गला दबाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया और महिला से अज्ञात व्यक्ति का हुलिया पता करके आसपास खोजबीन शुरू कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने तीन टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। हुलिया के आधार पर पुलिस को कामयाबी मिली और आरोपीय युवक की पहचान 19 वर्षीय आमिर कुरेशी पुत्र जान मोहम्मद निवासी पेवाड़ा मीरानपुर  कोतवाली अकबरपुर के रूप में हुई। बुधवार देर रात्रि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अपनी टीम के साथ बसखारी मार्ग पर सुडारी गांव  के रास्ते पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने  घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया और जिसमें आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा और पुलिस मुठभेड़ की जवाबी कार्रवाई में आरोपी आमिर कुरैशी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसको पुलिस टीम ने तत्काल  चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया और उपचार शुरू कराया गया। आरोपी के पास से तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments