◆ हनुमानजी महाराज के निशान को लेकर निकाली गई शोभायात्रा
अयोध्या। रामनगरी में बुधवार को संतों-महंतों के बीच रंगभरी एकादशी को लेकर उत्साह देखने को मिला। रंगभरी एकादशी को हनुमानगढ़ी मंदिर में हनुमान जी को गुलाल लगाने के साथ उत्सव का आरंभ हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या की पहली रंगभरी एकादशी बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।



