Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या चुनाव में रामपथ चौड़ीकरण सबसे बड़ा मुद्दा, सपा नेता अनूप सिंह मिल...

चुनाव में रामपथ चौड़ीकरण सबसे बड़ा मुद्दा, सपा नेता अनूप सिंह मिल रहे है व्यापारियों से

0

अयोध्या। समाजवादी पार्टी इस चुनाव में रामपथ चौड़ीकरण को सबसे बड़ा मुद्दा मानकर चल रही है। यहां व्यापारियों की नाराजगी भाजपा पर भारी पड़ सकती है। नया घाट से सहादतगंज तक सपा नेता अनूप सिंह के नेतृत्व में पार्टी की टीम रामपथ पर मौजूद व्यापारियों व अन्य लोगो से मुलाकात कर रही है।
सपा नेता अनूप सिंह ने बताया कि नये घाट से सहादतगंज अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जिनका मकान तोड़ा गया उनके बीच जाकर अपनी बात को कहा जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश उन तक पहुंचाया जा रहा है। महापौर व पार्षद प्रत्याशी के बारें में भी बताया जा रहा है। जिनकी दुकानें व मकान टूटा है उनको उचित मुआवजा नहीं मिला है। सपा के मेयर बनने के बाद सभी को उचित मुआवजे की व्यवस्था कराई जायेगी। बढ़े हुए टैक्स को माफ किया जायेगा। नगर निगम में जो नये 41 गांव जुड़ रहे है वहां 70 प्रतिशत वोट सपा को मिलेगा। सपा का मेयर व बड़ी संख्या में पार्षद प्रत्याशी जीतेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version