Saturday, March 7, 2026
Homeअयोध्या समाचार विशेषअयोध्या में पर्यटनरामपथ, भक्तिपथ व जन्मभूमि पथ, दिल्ली के राजपथ की तरह से हो...

रामपथ, भक्तिपथ व जन्मभूमि पथ, दिल्ली के राजपथ की तरह से हो जायेगी अयोध्या की सड़के

अयोध्या। भरतकुंड की सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब अपने सम्बोधन में कहा कि आने वाले समय में अयोध्या की सड़के ऐसी लगेंगी जैसे दिल्ली के राजपथ की सड़क है। सभा स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। श्रद्धालुओं व पयर्टकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह चौड़ीकरण अति आवश्यक था। वर्तमान में चौदह कोसी पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का भी चौड़ीकरण व विस्तारीकरण हो रहा है। जिससे पूरी अयोध्या में चौड़ी सड़को का जाल सा दिखाई देगा।
अयोध्या के जुड़वा शहरों में जाम एक बड़ी समस्या दशकों से रही है। इसकी चर्चा को काफी होती रही परन्तु निराकरण कभी सामने नहीं आया। यातायात जाम की समस्या को देखते हुए अयोध्या में सात रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ में 12.90 किमी के रामपथ, 742 मीटर के भक्तिपथ, 566 मीटर के जन्मभूमि पथ का निर्माण हो रहा है। जिससे अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। 23.94 किमी 14 कोसी परिक्रमा मार्ग व 9.025 किमी पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का भी चौड़ीकरण व विस्तारीकरण हो रहा है। इस पूरे निर्माण में सबसे बड़ी समस्या जमीन के अधिग्रहण की थी। परन्तु सरकार व प्रशासन के प्रयासों की बदौलत यह सम्भव हो सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments