Friday, March 6, 2026
HomeNewsबरसात के पहले ही दौर में रामनगरी बेहाल, कई ईलाकों में जलभराव

बरसात के पहले ही दौर में रामनगरी बेहाल, कई ईलाकों में जलभराव


सड़कों पर भरा पानी, पैदल चलने वाले भी हुए परेशान


◆ जलनिकासी के दावों को बरसात ने दिखाया आईना


अयोध्या। महज दो घंटे की बरसात ने जलनिकासी को दावों को आईना दिखाते हुए उसकी जमीनी हकीकत सामने ला दी। यह बरसात गर्मी से अपेक्षित राहत तो नहीं दिला पाई, लेकिन जलभराव ने लोगो की परेशानियां जरुर बढ़ा दी। जुड़वा शहरों में कई जगह सड़के पानी से भरी हुई दिखाई दी। जबकि बरसात के पहले नाले नालियों की सफाई करके जलनिकासी बेहतर करने का दावा नगर निगम ने किया था।


राम मंदिर के मुख्य द्वार बिरला के सामने का द्श्य

बरसात ने रामपथ में बेहतर जलनिकासी के दावों को सामने ला दिया। अयोध्या धाम में रामपथ पर जल निकासी सही से न होने के कारण कई स्थानों पर जलभराव हो गया। बिरला धर्मशाला के सामने, भक्ति पथ, हरिद्वारी बाजार, श्री राम चिकित्सालय के सामने, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, वजीरगंज जप्ती में नाले की सफाई न होने से कुम्हार टोलिया जाने वाले रास्तों पर जलभराव हो गया। कई स्थानों पर लोगों के घरों में नालियों का पानी जाने लगा।


श्री राम चिकिल्सालय जलमग्न

वजीरगंज जप्ती में नाले का निर्माण काफी दिनों से चल रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि गंदा पानी  कही से निकलने का प्रबंध समिति ने नही किया। घरों में दूषित पानी घुस गया। रामनगरी अयोध्या में कई जगह सड़के पानी से डूबी हुई दिखाई दी। रामनगरी की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों के साथ स्थानीय लोग भी जलभराव के कारण परेशान दिखाई दिए।


जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम ने किया था तैयारी


वजीरगंज जप्ती में जलभराव

जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम ने व्यापक तैयारी की थी। जलभराव की सूचना संकलित करके त्वरित कार्रवाई के लिए कंट्रोल रुम की स्थापना हुई है। नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार ने जलभराव की समस्या के त्वरित समाधान के लिए जोनवार टीम का गठन किया था।

 


नालों की सफाई पूरी करने का है नगर निगम का दावा


नगर निगम क्षेत्र में 47 बड़े नाले, 107 मझोले नाले व 245 छोटे नाले है। विभाग सभी नालों की सफाई का कार्य पूरा कर चुका है। जिसके बाद जलनिकासी की व्यवस्थाएं बेहतर स्थिति में होनी चाहिए थी। लेकिन हल्की बारिश से हुए जलभराव ने इन व्यवस्थाओं पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया।


रामनगरी में जलभराव की तस्वीरे व वीडियो हुए वायरल


रामनगरी में जलभराव की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई। कई लोगो ने फेसबुक पर इससे जुड़ी वीडियों भी साझा की। जलभराव को लेकर लोगो ने सोशल मीडिया पर सवाल भी पूछे।

अयोध्या धाम जाने वाले रास्ते पर जल भराव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments