Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या में राममंदिर : प्राणप्रतिष्ठा होने तक फस्ट फ्लोर के स्टेक्चर का...

अयोध्या में राममंदिर : प्राणप्रतिष्ठा होने तक फस्ट फ्लोर के स्टेक्चर का काम हो जायेगा पूरा


◆ ग्राउन्ड फ्लोर में फिनिशिंग का कार्य दिसम्बर तक लगभग पूरा करने का लक्ष्य


◆ पांचों मंडप के निर्माण का कार्य पूरा, इनके उपर होगा गुम्बद का निर्माण


अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में बन रहे भव्य राममंदिर की मकर संक्रान्ति के बाद शुभ मुहुर्त देखने के बाद प्राण प्रतिष्ठा की तिथि घोषित की जायेगी। इससे पहले फस्ट फ्लोर के स्टेक्चर का कार्य पूर्ण हो जायेगा। वर्तमान में ग्राउन्ड फ्लोर की फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर ट्रस्ट सभी बिन्दुओं पर बारीके से अध्ययन कर रहा है।



   राममंदिर निर्माण में लगी संस्था एलएनटी के डीजीएम सिविल अंकुर जैन ने बताया कि राममंदिर में सिंह द्वार के बाद पांच मंडप बनाये गये है। जिसमें नृत्य मंडप, रंग मंडप, गुड मंडप, प्रार्थना व कीर्तन मंडप है। गर्भग्रह के तीन फ्लोर होंगे। ग्राउन्ड, फस्ट व सेकेन्ड उसके बाद शिखर का निर्माण किया जायेगा। वर्तमान में मंडप में जितना ओपेन ऐरिया दिख रहा है यहां गुम्बद का निर्माण होगा।



ग्राउन्ड फ्लोर के पत्थर का काम खत्म हो गया है। फिनिशिंग का काम प्रारम्भ कर रहे है। फिनिशिंग के अंदर मकराना मार्बल, स्लाईडिंग, इलेक्ट्रिकल समेत अन्य काम होंगे। फर्श मार्बल का बनेगा। एक महीने के बाद फर्श निर्माण का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। प्राण प्रतिष्ठा के पहले मैक्सिमम काम खत्म कर लिया जायेगा। यहां लाईटिंग का काम हमारे लिये चैलेंज था। क्योंकि यह नार्मल कंस्ट्रक्शन नहीं है। परन्तु उसे साल्ब कर लिया गया है। प्राण प्रतिष्ठा तक परकोटे के इंट्री का काम भी पूरा हो जायेगा। फस्ट फ्लोर का काम शुरु हुए एक महीने से उपर हो गया। प्राण प्रतिष्ठा होने तक फस्ट फ्लोर के पत्थर के स्टेक्चर का काम पूरा हो जायेगा।



  राममंदिर ट्रस्ट के सदस्य डा अनिल मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में ग्राउन्ड फ्लोर के फिनिशिंग का काम चल रहा है। 170 खम्बों में जो मार्ग पर 70 खम्बे आ रहे है उनका काम दिसम्बर तक पूरा हो जायेगा। उसी के साथ फर्श के निर्माण का काम भी चलेगा। आने वाले समय तक भूतल के श्रंगार का सारा काम खत्म हो जायेगा। मकर संक्रान्ति 2024 के बाद शुभ मुहुर्त प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन का अवसर श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments