Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर कन्या सीनियर बेसिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षा बंधन पर्व

कन्या सीनियर बेसिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षा बंधन पर्व

0

जलालपुर, अंबेडकर नगर। कन्या सीनियर बेसिक विद्यालय जलालपुर में गुरुवार को रक्षा बंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षा बंधन पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को आपसी भाईचारे और मिलजुलकर रहने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी सिद्धार्थनगर मोहम्मद अरशद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बच्चों को राखी बांधी और मिष्ठान का वितरण किया। साथ ही विद्यालय की सभी छात्राओं को पारितोषिक देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर मोहम्मद अरशद ने कहा कि रक्षा बंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। यह त्योहार हमें आपसी भाईचारा, मिलजुलकर रहने तथा अच्छे कर्मों के माध्यम से स्वस्थ और बेहतर समाज के निर्माण का संदेश देता है।

पारितोषिक पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। बच्चों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. असद ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया और बच्चों को रक्षा बंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version